SSC CGL Exam City 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC CGL City Intimation Slip 2025 का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर जारी करने वाला है। उम्मीद है कि यह लिंक अगस्त 2025 में उपलब्ध होगा। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र (Exam Centre) और परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CGL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 क्या है?
SSC CGL सिटी इंटिमेशन स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो CGL टियर 1 परीक्षा से पहले जारी किया जाता है। इसमें उम्मीदवार के परीक्षा शहर, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी जानकारी दी जाती है। यह एडमिट कार्ड से पहले जारी होने वाली प्री-इंफॉर्मेशन स्लिप होती है, जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी का सही प्लान बना सकते हैं।
SSC CGL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का ओवरव्यू
- आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- परीक्षा का नाम: SSC CGL
- टियर 1 परीक्षा तिथि: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
- सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि: अगस्त 2025 (संभावित)
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
- आधिकारिक वेबसाइट: www.ssc.gov.in
SSC CGL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 की संभावित तिथि
चूंकि SSC CGL टियर 1 परीक्षा सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, इसलिए उम्मीद है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप अगस्त 2025 में जारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर भरोसा करें और किसी भी फर्जी खबर या लिंक से बचें।
SSC CGL सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने का तरीका
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दाईं ओर मौजूद लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- मांगा गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- आपके डैशबोर्ड पर SSC CGL City Intimation 2025 का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक कर स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
सिटी इंटिमेशन स्लिप में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- आयोग का नाम
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
- रिपोर्टिंग टाइम
- शिफ्ट टाइम
- परीक्षा शहर
- परीक्षा तिथि
SSC CGL Exam City 2025 Check Coming Soon
SSC CGL Exam City 2025 चेक करना क्यों जरूरी है?
सिटी इंटिमेशन स्लिप से उम्मीदवार को यह पता चल जाता है कि उनका परीक्षा केंद्र कहां है और रिपोर्टिंग का समय क्या है। इसके साथ ही, जिन उम्मीदवारों को scribe की आवश्यकता है, वे इसमें दी गई अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपनी यात्रा का प्लान सही समय पर कर पाते हैं और परीक्षा में समय से पहुंच सकते हैं।