PM Fasal Bima Yojana 2025: आज से किसानों के खाते में ₹2 लाख मुआवजा, तुरंत चेक करें लिस्ट

देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत इस बार बारिश से फसल को नुकसान झेलने वाले किसानों को ₹2 लाख तक का मुआवजा दिया जा रहा है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाएगी।

पीएम फसल बीमा योजना 2025 क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा या कीटों से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करना है।
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो कृषि पर निर्भर हैं और जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती है। नुकसान की स्थिति में सरकार मुआवजा राशि देकर किसानों की आर्थिक मदद करती है, ताकि वे अगले सीजन में फिर से खेती कर सकें।

इस बार कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना के तहत हर साल मुआवजा राशि का निर्धारण नुकसान के स्तर के अनुसार किया जाता है। इस बार प्रभावित किसानों को ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

15 अगस्त को होगा बड़ा वितरण कार्यक्रम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के झुंझुनू से देशभर के 30 लाख किसान लाभार्थियों को ₹3,200 करोड़ की फसल बीमा दावा राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल रहेंगे।

किसे मिलेगा लाभ?

  • इस बार मॉनसून में अधिक बारिश और बाढ़ के कारण फसल को नुकसान झेलने वाले किसान
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसान
  • जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और डीबीटी के लिए सक्रिय हैं

पैसे कैसे मिलेंगे?

राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। किसानों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भुगतान का एसएमएस मिलेगा। इसके लिए किसानों को बैंक जाकर या मोबाइल बैंकिंग से अपना खाता चेक करना होगा।

योजना के फायदे

  • फसल नुकसान की भरपाई
  • आर्थिक सुरक्षा
  • अगले सीजन की खेती के लिए पूंजी
  • प्राकृतिक आपदाओं के समय मानसिक तनाव में कमी

Leave a Comment