नमस्ते! अगर आप चाहते हैं कि उम्र बढ़ने के बाद भी हर महीने आपके खाते में कुछ पैसे आते रहें, तो Atal Pension Yojana यानी APY के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। यह सरकार की पेंशन योजना है, जिसमें अभी से नियमित योगदान करके 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन का विकल्प लिया जा सकता है।
इस योजना में कितनी रकम जमा करनी होगी, यह आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन पर निर्भर करता है। जैसे 18 साल की उम्र में ₹5,000 मासिक पेंशन का विकल्प लेने पर निर्धारित योगदान ₹210 प्रति माह है। वहीं 30 साल की उम्र में यही योगदान ₹577 और 40 साल की उम्र में ₹1,454 प्रति माह हो जाता है। यानी APY में जितनी कम उम्र में शुरुआत करेंगे, सामान्य तौर पर उतना कम मासिक योगदान देना पड़ता है।
आज के इस लेख में आसान भाषा में समझेंगे कि Atal Pension Yojana क्या है, ओर इस योजना me कौन कौन आवेदन कर सकता है।
₹5,000 पेंशन के लिए कितना पैसा जमा करना होगा, 60 साल तक पैसा क्यों देना होता है।
Atal Pension Yojana Kya hai?
Atal Pension Yojana यानी APY भारत सरकार की एक योगदान आधारित पेंशन योजना है, जिसे 1 जून 2015 को शुरू किया गया था। इसका संचालन Pension Fund Regulatory and Development Authority यानी PFRDA के तहत होता है।
इसमें व्यक्ति अपनी उम्र के हिसाब से नियमित योगदान करता है और अपनी पसंद की पेंशन स्लैब चुनता है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद चुनी गई स्लैब के अनुसार ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
Atal Pension Yojana 2026 Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | Atal Pension Yojana (APY) |
| शुरुआत | 1 जून 2015 |
| संचालन | PFRDA |
| आवेदन की उम्र | 18 से 40 वर्ष |
| न्यूनतम पेंशन | ₹1,000 प्रति माह |
| अधिकतम पेंशन | ₹5,000 प्रति माह |
| पेंशन शुरू | 60 वर्ष की उम्र के बाद |
| खाता | बैंक/पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट |
| योगदान | मासिक/तिमाही/छमाही |
| भुगतान का तरीका | Auto Debit |
₹5,000 पेंशन के लिए कितना पैसा जमा करना होगा?
अब सबसे जरूरी बात पर आते हैं। अगर आपका 60 साल की उम्र के बाद ₹5,000 प्रति महीने की न्यूनतम गारंटीड पेंशन चाहते तो आपको कितना योगदान देना होगा।
नीचे ₹5,000 पेंशन विकल्प के लिए कुछ प्रमुख उम्र का आसान चार्ट दिया गया है:
| APY शुरू करने की उम्र | योगदान की अवधि | मासिक योगदान | 60 साल के बाद पेंशन |
|---|---|---|---|
| 18 वर्ष | 42 वर्ष | ₹210 | ₹5,000 |
| 20 वर्ष | 40 वर्ष | ₹248 | ₹5,000 |
| 25 वर्ष | 35 वर्ष | ₹376 | ₹5,000 |
| 30 वर्ष | 30 वर्ष | ₹577 | ₹5,000 |
| 35 वर्ष | 25 वर्ष | ₹902 | ₹5,000 |
| 40 वर्ष | 20 वर्ष | ₹1,454 | ₹5,000 |
ये निर्धारित APY contribution rates पर आधारित हैं। PFRDA के आधिकारिक दस्तावेज में 18 वर्ष की उम्र में ₹5,000 पेंशन के लिए ₹210 और 40 वर्ष की उम्र में ₹1,454 मासिक योगदान बताया गया है।
30 साल की उम्र का उदाहरण समझिए
मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है और वह APY में ₹5,000 वाली पेंशन का विकल्प चुनते हैं।
ऐसी स्थिति में निर्धारित मासिक योगदान ₹577 होगा। उन्हें 60 साल की उम्र तक यानी लगभग 30 साल तक योगदान करना होगा।
यानी शुरुआत में उम्र कम होने पर योगदान भी कम रहता है, जबकि 40 साल की उम्र में इसी ₹5,000 पेंशन के लिए निर्धारित मासिक योगदान ₹1,454 है।
सिर्फ ₹5,000 पेंशन ही नहीं, ये विकल्प भी हैं
APY में हर व्यक्ति के लिए ₹5,000 पेंशन लेना जरूरी नहीं है। योजना में ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 और ₹5,000 की पेंशन स्लैब उपलब्ध हैं।
उदाहरण के लिए 30 साल की उम्र में मासिक योगदान इस प्रकार है:
| चुनी गई पेंशन | 30 साल की उम्र में मासिक योगदान |
|---|---|
| ₹1,000 | ₹116 |
| ₹2,000 | ₹231 |
| ₹3,000 | ₹347 |
| ₹4,000 | ₹462 |
| ₹5,000 | ₹577 |
इसलिए आवेदन करते समय अपनी जरूरत और नियमित योगदान करने की क्षमता के हिसाब से पेंशन स्लैब चुनना जरूरी है।
Atal Pension Yojana में कौन आवेदन कर सकता है?
अब बात करते हैं कि APY का नया अकाउंट कौन खोल सकता है। इसके लिए मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए।
- नया APY अकाउंट खोलते समय व्यक्ति Income Tax Payer नहीं होना चाहिए।
- एक व्यक्ति अपने नाम से केवल एक APY अकाउंट खोल सकता है।
यह योजना केवल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों तक सीमित नहीं है। पात्रता पूरी करने वाला सरकारी कर्मचारी या NPS subscriber भी APY में शामिल हो सकता है।
Income Tax भरने वाले लोग APY ले सकते हैं या नहीं?
इस बात को लेकर काफी लोगों को भ्रम रहता है। 1 अक्टूबर 2022 से जो व्यक्ति आयकरदाता है या रहा है, वह नया APY अकाउंट नहीं खोल सकता।
हालांकि जिन लोगों ने 30 सितंबर 2022 तक APY में खाता खोल लिया था, उनके पुराने खाते पर यह रोक लागू नहीं होती और वे नियमों के अनुसार अपना APY जारी रख सकते हैं।
इसलिए अगर आप नया APY अकाउंट खोलने जा रहे हैं तो आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
APY में पैसा कब तक जमा करना होगा?
APY में योगदान 60 साल की उम्र तक करना होता है।
उदाहरण के तौर पर:
- 18 साल की उम्र में जुड़ने पर करीब 42 साल योगदान करना होगा।
- 25 साल की उम्र में जुड़ने पर करीब 35 साल योगदान करना होगा।
- 30 साल की उम्र में जुड़ने पर करीब 30 साल योगदान करना होगा।
- 40 साल की उम्र में जुड़ने पर करीब 20 साल योगदान करना होगा।
इसके बाद 60 साल की उम्र पूरी होने पर चुनी गई पेंशन स्लैब के अनुसार न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन शुरू होती है।
पैसा हर महीने ही जमा करना जरूरी है?
नहीं, APY में योगदान करने के लिए केवल मासिक विकल्प ही नहीं है। इसमें मासिक, तिमाही और छमाही आधार पर योगदान करने की सुविधा है।
योगदान सामान्य तौर पर आपके बैंक या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से Auto Debit के जरिए लिया जाता है। इसलिए जिस खाते से पैसा कटना है, उसमें समय पर पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है।
अगर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं हुआ और योगदान समय पर नहीं कट पाया, तो लागू नियमों के अनुसार overdue interest/charges लग सकते हैं।
पति या पत्नी को क्या फायदा मिलता है?
APY की खास बात यह है कि इसका लाभ केवल subscriber तक सीमित नहीं रहता।
अगर APY subscriber की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी यानी spouse को वही पेंशन मिलती है, जो subscriber को मिल रही थी। यह लाभ spouse की मृत्यु तक जारी रहता है।
इसके बाद subscriber और spouse दोनों की मृत्यु होने पर APY में निर्धारित pension wealth/accumulated corpus नियमों के अनुसार nominee को दिया जाता है।
अगर APY subscriber की 60 साल से पहले मृत्यु हो जाए तो?
यह भी APY का महत्वपूर्ण नियम है। अगर subscriber की मृत्यु 60 वर्ष की उम्र से पहले हो जाती है, तो spouse के पास APY खाते को जारी रखने और निर्धारित योगदान पूरा करने का विकल्प हो सकता है। ऐसी स्थिति में नियमों के अनुसार subscriber के 60 वर्ष की उम्र तक खाते को जारी रखा जा सकता है और उसके बाद spouse को चुनी गई पेंशन मिलती है।
इसलिए APY में आवेदन करते समय spouse और nominee की जानकारी सही देना जरूरी है।
APY अकाउंट खुलवाने के लिए क्या चाहिए?
APY में शामिल होने के लिए सामान्य तौर पर आपके बैंक या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से जुड़ी जानकारी और KYC विवरण की जरूरत होती है।
आपके पास ये जानकारी तैयार रहनी चाहिए:
- बैंक/पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की जानकारी
- KYC से जुड़ी जानकारी
- मोबाइल नंबर
- nominee की जानकारी
- spouse की जानकारी, जहां लागू हो
- Aadhaar की जानकारी उपलब्ध होने पर दी जा सकती है
PFRDA के अनुसार APY enrollment के दौरान Aadhaar उपलब्ध कराया जा सकता है और मोबाइल नंबर देने पर खाते से जुड़े अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।
Atal Pension Yojana में आवेदन कैसे करें?
APY अकाउंट खुलवाने के लिए सबसे पहले उस बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाएं जहां आपका सेविंग अकाउंट है।
इसके बाद:
पहला स्टेप: बैंक/पोस्ट ऑफिस में APY का Registration Form मांगें।
दूसरा स्टेप: फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, बैंक संबंधी जानकारी, nominee और spouse की जानकारी भरें।
तीसरा स्टेप: ₹1,000 से ₹5,000 के बीच अपनी पसंद की पेंशन स्लैब चुनें।
चौथा स्टेप: जरूरी KYC और अन्य जानकारी देकर फॉर्म जमा करें।
पांचवां स्टेप: आवेदन पूरा होने के बाद चुने गए विकल्प के अनुसार योगदान आपके सेविंग अकाउंट से Auto Debit के जरिए लिया जा सकता है।
PFRDA के अनुसार APY के लिए बैंक शाखा/पोस्ट ऑफिस के माध्यम से enrollment किया जा सकता है और कुछ संस्थानों के माध्यम से eAPY सुविधा भी उपलब्ध है।
APY में आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
सबसे पहले अपनी उम्र और eligibility जरूर जांच लें। इसके बाद यह समझ लें कि ₹5,000 की पेंशन आज से मिलने वाली रकम नहीं है। यह चुनी गई योजना और निर्धारित योगदान के अनुसार 60 साल की उम्र के बाद मिलने वाली न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन है।
आपकी उम्र के हिसाब से contribution अलग होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी उम्र और चुनी गई pension slab के अनुसार सही राशि जरूर देख लें।
साथ ही जिस बैंक खाते से contribution कटना है, उसमें समय पर पैसा रखें। spouse और nominee की जानकारी भी सही भरें, क्योंकि subscriber की मृत्यु के बाद इन्हीं से जुड़े लाभ महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
सबसे जरूरी बात यह है कि नया APY अकाउंट खोलने से पहले Income Tax Payer वाली पात्रता जरूर जांच लें।
जरूरी लिंक
Atal Pension Yojana की आधिकारिक जानकारी: PFRDA की आधिकारिक APY वेबसाइट
APY के आधिकारिक FAQ: PFRDA APY FAQ
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने से पहले अपनी उम्र, पेंशन विकल्प और पात्रता को अच्छी तरह समझ लें। इससे आपको बाद में योगदान को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।